Mau News: दशहरा:अग्निबाण लगते ही धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे मेले
मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले के विभिन्न अंचलों में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी का पर्व परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर क्षेत्र के ऐतिहासिक दशईपोखरा मेले में मंगलवार शाम भगवान श्रीराम ने रावण को अग्निबाण मारकर वध किया, तीर रावण के नाभी में लगते ही पुतला धु-धुकर जलने लगा। रावण दहन देखने के लिए भारी संख्या में बच्चों समेत लोगों की भीड़ जुटी रही। उधर दूसरे दिन बुधवार शाम रेलवे रामलीला के मैदान में मेले का आयोजन हुआ। मेले में रामलीला के कलाकारों द्वारा रावण वध का मंचन किया गया और पुतला दहन हुआ। शहर समेट ग्रामीण अंचलों में सत्य एवं अच्छाई की विजय का पर्व विजया दशमी (दशहरा) जिले भर में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर लगे मेले में महिला, पुरुष, वृद्ध और बच्चों ने उत्साह के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.