मऊ, अक्टूबर 6 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के मुहल्ला वार्ड नंबर एक स्थित दलित बस्ती में नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने और मानक के अनुरूप मसाला नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि यदि नाली का निर्माण निर्धारित मानक के अनुसार नहीं कराया गया तो जल निकासी की समस्या बनी रहेगी और पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा होगा। दलित बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण में आठ-एक के अनुपात में मसाला तैयार कर उसका इस्तेमाल किया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। लोगों का कहना है कि पहले भी यहां करीब तीन रद्दा की नाली बनी थी और अब नई नाली का निर्माण भी तीन रद्दा में ही कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नाली कम से कम ...