मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को अमिला से सटे गोफा प्राथमिक विद्यालय के बगल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। कहा कि पार्टी का उद्देश्य वंचितों, दलितों और पिछड़े वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाना है। उन्होंने देश में जातिगत जनगणना की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कहा कि पार्टी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में आरक्षण की मांग उठाई थी, जिसे केंद्र सरकार ने लागू किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाना जरूरी है। पार्टी में सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ेगी तभी पार्टी अपनी आवाज को और मजबूती से संसद और विधानसभा में उठा सकेगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जात...