मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: घोसी। धान के खेत में फसल नष्ट कर रास्ता बनाने से मना करने पर दंपति को मारपीट कर घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर घटना के 15 दिन बाद सगे भाइयों सहित चार पर केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के पांजेपार निवासी रामनिवास व उनकी पत्नी ममता देवी विगत 22 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपने धान के खेत में सोहनी कर रहे थे। इसी दौरान उसी गांव निवासी सूरज, उसका भाई सागर, मां सुनीता व बहन कविता जबरदस्ती धान की फसल रौंदकर जबरन उसके खेत में रास्ता बनाने लगे। मना करने पर उग्र हो गये और दोनों पति व पत्नी को लाठी, डंडे, फावड़े से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले में महिला के कान का पर्दा फट गया और उन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भ...