Mau News: थानों एवं कार्यालयों में पुलिस कर्मियों ने किया सामूहिक श्रमदान
मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर अपने-अपने कार्यालय व परिसरों की साफ-सफाई की गई। पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, जनपद के समस्त थानों एवं शाखाओं के कार्यालयों व परिसरों में साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान कार्यालय कक्षों, बैरकों, मेस, हवालात एवं आस-पास के परिसरों को साफ -सुथरा किया गया तथा लावारिस व पुराने माल-मुकदमाती वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कर परिसर की सुंदरता बढ़ाई गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जिले के सभी थाना परिसरों में चला विशेष स्वच्छता अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.