मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उच्चाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त 139 प्रार्थना पत्रों में से कुल 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण कराया। राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर निस्तारण किये जाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। मधुबन संवाद के अनुसार जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ थाना मधुबन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के...