मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नवागत पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने रविवार की रात करीब नौ बजे स्थानीय कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को हर छोटी बड़ी घटनाओं पर नजर रखने और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिये। साथ ही ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली सहित छठ पर्वों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। कोतवाली के निरीक्षण के दौरान कप्तान ने लंबित विवेचनाओं का गहनता से निरीक्षण किया और विवेचकों को समयबद्ध तरीके से अविलम्ब सभी लंबित विवेचनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस द्वारा ...