मऊ, नवम्बर 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दीवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए इस बार सफर आसान नहीं होगा। त्योहारों से पहले ही ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों में दस दिसंबर तक सीटें फुल हैं, जबकि कई में नो रूम की स्थिति है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई और बिहार की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए जूझना पड़ सकता है। जिले के काफी लोग दिल्ली, पंजाब, मुंबई समेत अन्य प्रदेशों में नौकरी और कारोबार करते हैं। वहीं, दूसरे प्रदेशों के भी कई लोग जिले में काम करते हैं। त्योहारों पर इन लोगों का घर आना-जाना बढ़ जाता है। इस बार सितंबर से ही ट्रेनों में त्योहारों की भीड़ नजर आने लगी है। गोदान, काशी, दादर, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट, साबरमती, बलिया-दादर, मऊ-आनंद विहार स्पेशल, ...