Mau News: त्योहारों के मद्देनजर लगाए गए सीसी कैमरे को सही कराया
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में दशहरा और दीपावली समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में लगाए गए सीसी कैमरों को दुरुस्त कराया गया है। पुलिस की इस पहल से प्रमुख स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सीओ ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में पहले से लगाए गए वलीदपुर, कोइरियापार, देवलास, सीकटिया, करहा, मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी, चुंगी, शहीद चौक, विजय स्तंभ, कैलेंडर तिराहा आदि जगहों पर लगभग सात सौ सीसी कैमरों की जांच कर उन्हें ठीक कराया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद से घटनाओं की निगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.