Mau News: त्याग और साधना की प्रतिमूर्ति थे बाबू शिवशंकर : प्राचार्य
मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। अनेक शिक्षण संस्थानों के संस्थापक बाबू शिव शंकर सिंह की 107वीं जयंती मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुरी एवं गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिछोर में समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि शिव शंकर सिंह का जीवन धन्य है, जिन्होंने अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना की, शिव शंकर सिंह जी त्याग और साधना की प्रतिमूर्ति थे। शिक्षण संस्थान के प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह ने शिव शंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह कर्म में विश्वास करते थे, उनका त्याग और परिश्रम शिक्षा और सहकारिता में समर्पित हो गया। प्राचार्य डॉक्टर निर्मला सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.