मऊ, जुलाई 4 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के थानीदास स्थित वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर एक निजी स्कूल के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बात कर रहे पिता-पुत्र को बाइक सवार से टक्कर मार दी। इस घटना में पिता-पुत्र दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। गोरखपुर जनपद के गगहा थाना अंतर्गत नर्रे बुजुर्ग राजगढ़ निवासिनी गुड्डी सोनकर ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि इसी माह उसकी लड़की की शादी है। जिसका निमंत्रण पत्र लेकर उसके पति नेबूलाल सोनकर व पुत्र आदित्य सोनकर रिश्तेदारी में बांटने मऊ गए थे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज शुक्रवार की दोपहर करीब 11 बजे वापस आत...