Mau News: तेज रफ्तार मैजिक पलटी, सवार एक युवक घायल
मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत किनुपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब चावल लदी मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बिजली का खंभा टूट गया। मैजिक पर सवार अलदेमऊ निवासी जमालू गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं घटना के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पलिया से चावल लादकर चिरैयाकोट की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक किनुपुर के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे के वक्त मैजिक पर चावल की बोरियों के ऊपर बैठे जमालू पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद खालिद उछलकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर जुटे लोगों ने जमालू को गड्ढे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.