Mau News: तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालिका को मारी टक्कर, मौत
मऊ, सितम्बर 11 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बसारथपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने 15 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। टक्कर से गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक भी हादसे में घायल हो गया, लेकिन वह मौके का फायदा उठाकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, मृतक बालिका की मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र की 15 वर्षीय पुत्री नैना शुक्रवार की सुबह खेत से सरपुतिया तोड़ने गई हुई थी। सरपुतिया तोड़कर लगभग 11 बजे वह घर जा रहीं थी। इसी समय वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन को पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.