Mau News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से नमकीन विक्रेता की मौत
मऊ, सितम्बर 21 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर चट्टी के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 43 वर्षीय नमकीन विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत घटना स्थल से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। साथ ही साथ फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमती गांव निवासी 43 वर्षीय योगेन्द्र प्रजापति पुत्र बालकिशुन प्रजापति चट्टी-चौराहे पर बाइक से घूमकर नमकीन की बिक्री करता था। नित्य की भांति रविवार को भी वह घर से नमकीन की बिक्री करने के लिए निकला था। नमकीन की बिक्री के बाद वह रविवार की देर शाम लगभग 9 बजे वह बाइक से वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था, इसी दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.