Mau News: तेज धूप ने किया बेहाल उमसभरी गर्मी से बेचैनी
मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद में रिमझिम बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को निकली धूप ने फिर से उमस बढ़ा दी। दिन में पारा 34 डिग्री के करीब रहने से लोग पसीने से तर बतर रहे। गर्मी से परेशान रहगीर पेड़ों की छाया तलाशते दिखे। जबकि तेज धूप के बाद भी किसान खेतों में डेरा डालकर निराई गुडाई करने में मशगूल रहे। जिले में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। वहीं तापमान में भी उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। एक दिन पहले हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन बारिश बंद होते ही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। वहीं रात में पारा सामान्य से डेढ़ डिग्री ऊपर रहने से उमसभरी गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। शुक्रवार को घने बादलों के साथ दिन शुरू हुआ, लेकिन धूप निकलते ही मौसम तल्ख हो गया। तेज ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.