Mau News: तेजी से बढ़ रही सरयू, खतरा बिंदु से महज पांच सेमी नीचे जलस्तर
मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ी इलाकों और नेपाल के बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने से सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ते हुए रौद्र रूप धारण कर लिया है। बीते 24 घंटे में जलस्तर 15 सेमी बढ़कर खतरा बिंदु 69.90 मीटर से महज पांच सेमी नीचे नदी बह रही है। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर एवं उफान से तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों में दहशत व्याप्त है। नदी के तटवर्ती नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। वहीं कस्बा स्थित मुक्तिधाम और शवदाह स्थल पर लगातार नदी का दबाव बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा में लगे बोल्डरों पर पानी चढ़ने लगा है। बोल्डरों के खिसकने की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग ने बोल्डरों की निगरानी बढ़ा दी है। उधर, कस्बेवासियों और तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। हालांकि जलस्तर बढ़ने से सरहरा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.