मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र के मुहल्ला दोस्तपुरा में घर के पास तीन लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला दोस्तपुरा निवासी वसीम अहमद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विगत 19 अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे उनका भतीजा अब्दुल्लाह पुत्र नसीम कोपागंज बाजार से घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद अनवार अहमद उर्फ वैला और उसके तीन पुत्रों सुफियान, रुस्तम व तावीश ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वसीम के भाई अब्दुर्रहमान और अब्दुल गफ्फार बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी गाली-गलौज ...