Mau News: तीन प्रतिशत ब्याज पर किसानों को मिला ऋण
मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मऊ की चिरैयाकोट शाखा पर आयोजित ऋण वितरण कैंप में किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर स्वीकृत ऋण के चेक वितरित किए गए। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने किसानों को ऋण वितरित करते हुए सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि के माध्यम से आय बढ़ाने की अपील की। चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने कहा कि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहकारिता विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। किसान इन योजनाओं से जुड़कर लाभ उठा सकते हैं।उन्होंने किसानों और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.