Mau News: तीन दंपति मतभेद भुलाकर एक साथ रहने को हुए राजी
मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में रविवार को परिवार परामर्श समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के प्रयास से तीन दंपति साथ रहने को राजी हो गए। वहीं आए कुल 56 मामलों में से 19 मामलों का निस्तारण किया गया। समिति के प्रयास से रुचि-अमित, आसमां-इम्तेयाज और उम्मेसलमा-मसूद आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने को राजी हो गए। 16 फाईलें पक्षकारों की उदासीनता के कारण बंद कर दी गई। साथ ही दो मामले में एफआईआर भी दर्ज कराया गया। शेष अन्य मामलों के निस्तारण के लिए समिति की बैठक की अगली तारीख 26 जुलाई दी गयी है। परिवार परामर्श समिति की बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, महिला थाना प्रभारी कल्पना मिश्रा, एसआई समरजीत यादव, इन्द्रभूषण पांन्डे, महिला आरक्षी पून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.