मऊ, नवम्बर 6 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार को रेलवे ओवरब्रिज सेल्फी प्वाइंट के पास दबिश देकर गोरखपुर जाने वाली बस के इंतजार में खड़ी तीन अंतरप्रान्तीय हिस्ट्रीशीटर महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला गांजा तस्कर 15 लाख रुपये मूल्य के 80 किलोग्राम गांजा रांची झारखंड से गोरखपुर तस्करी के लिए ले जा रही थी। गिरफ्तार तीनों महिला गांजा तस्कर गोरखपुर जिले की निवासी हैं। मामले का पर्दाफाश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस टीम गिरफ्तार महिला तस्करों से कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को गांजा तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई का निर्देश जारी किया था। एसपी के निर्देश क...