मऊ, अगस्त 20 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। हरियाली तीज के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मऊनाथ भंजन द्वारा भव्य तीज समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया और गीत-संगीत, मनोरंजन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। समारोह का मुख्य आकर्षण 'तीज क्वीन' प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, पारंपरिक वेशभूषा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निधि को सर्वसम्मति से 'तीज क्वीन' के खिताब से नवाजा गया। उन्हें सम्मानित किए जाने पर उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: तीज महोत्सव में मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं म...