Mau News: तीज:अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
मऊ, सितम्बर 15 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर सोमवार को जिले भर में हरितालिका तीज पर्व मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला और निराहार रहकर हरतालिका तीज का व्रत रखा। संध्या वेला में भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना की। साथ ही अखंड सौभाग्य होने और अपने सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। शाम को पूजन के समय जिले भर के शिवालयों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों पर जुटी महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनी। पूजन के साथ श्रृंगार सामग्रियों का दान कर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सोमवार को हरितालिका तीज पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। सोलह श्रृंगार करके महिलाएं पति की लम्बी उम्र के लिए निराजल व्रत रखी। निराजल व्रत रखने के बाद महिलाओं ने मंदिरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.