मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मधुबन। तहसील अंतर्गत लगभग 22 किमी के क्षेत्रफल में फैले तालरतोय को लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग तीन साल पूर्व पर्यटन स्थल घोषित किया जा चुका है। हालांकि पूरी कवायद अब तक केवल बोर्ड लगाने तक ही सिमित है। इसी बीच पानी बचाओ महासंघ मऊ की ओर से इसे रामसर साइट घोषित किए जाने की भी मांग उठाई जाने लगी है। इन सबके बावजूद तालरतोय के संरक्षण को लेकर विभाग की ओर से अब तक किसी प्रकार की कवायद शुरु नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...