Mau News: तहसील समाधान दिवस में सर्वाधिक आए राजस्व के मामले
मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बरसात और खराब मौसम के बावजूद समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 149 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें से मात्र सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष 142 शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दिया गया। समाधान दिवस में सर्वाधिक 70 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 48, विकास खंड की 6, नगर पंचायत की 3 तथा अन्य विभागों की 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.