Mau News: तमसा नदी में खतरनाक स्टंट को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त
मऊ, जुलाई 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली के तमसा नदी तट स्थित महादेव मंदिर के पास ढेकुलिया घाट पुल से तमसा नदी में कुछ किशोर और युवकों द्वारा नदी में खतरनाक स्टंट करने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ वीडियो प्राप्त हुए हैं, इसमें 15 से 16 वर्ष के किशोर से लेकर कुछ युवा नदी में छलांग लगाने का खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करके काउसंलिंग करने की आवश्यकता है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका और जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। पुल पर जाली या अन्य सुरक्षा व्यवस्था लगाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति वहां से नदी में छलांग न लगा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.