Mau News: तमसा नदी किनारे कचरे में लगाई आग, धुएं से लोग परेशान
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। वायु प्रदूषण रोकने के लिए पराली जलाने पर प्रतिबंध और किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई के बीच शहर में कचरा जलाए जाने का मामला सामने आया है। तमसा नदी किनारे डंप किए गए कचरे में आग लगने से आसपास के लोगों को धुएं और दुर्गंध की समस्या झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने कचरा जलाने पर रोक लगाने और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पराली पर कार्रवाई के बीच कचरा जलाने का मामला पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सेटेलाइट से निगरानी के साथ स्थलीय सत्यापन भी करा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। वहीं, शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी निभाने वाली नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
तमसा नदी किनारे कचरे में लगी आग रविवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.