मऊ, अगस्त 18 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र के शेखवाड़ा में यूनियन बैंक के बगल में संचालित दुकान को मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में खाली कराया गया। करीब 25 वर्षों से दुकान को लेकर चल रहे विवाद और न्यायालय में लंबित मुकदमे के बाद आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने दुकान खाली कराकर वादी को कब्जा दिलाया। वादी पक्ष की सनोवर ने बताया कि उनके ससुर ने उक्त दुकान महमूद को किराये पर दी थी। बाद में दुकान खाली कराने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। किरायेदार द्वारा दुकान खाली नहीं किए जाने पर मामला न्यायालय पहुंचा। करीब 25 वर्षों तक मुकदमा चलने के बाद न्यायालय ने वादी के पक्ष में आदेश दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दुकान को खाली कराया। इसके बाद दुकान का कब्जा वा...