Mau News: डॉ.राम विलास के निधन पर इब्राहिमाबाद में श्रद्धांजलि सभा
मऊ, अक्टूबर 5 -- Mau News: सूरजपुर। राज्य पुरस्कार से सम्मानित गोल्ड मेडलिस्ट डॉ.राम विलास भारती का 26 अगस्त को दिल्ली में प्रशिक्षण के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को इब्राहिमाबाद में अंबेडकर युवा एकता मंच के बैनर तले डॉ.राम विलास भारती की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक विनय कुमार ने की। उपस्थित लोगों ने डॉ.भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र भारती, प्रवक्ता जयचंद, डॉ.आरबी नंदा, प्रमोद कुमार, पूर्व सैनिक मोती चंद, भोला प्रसाद, रामबहादुर गौतम, त्रिभुवन भारती सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.