Mau News: डॉक्टर बनकर गर्भवती से 80 हजार की ठगी, केस दर्ज
मऊ, अगस्त 25 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम करमी में मंगलवार को जालसाज ने खुद को चिकित्सक बताकर गर्भवती महिला के मोबाइल पर कॉल करके बैंक अकाउंट से दो बार में 80 हजार रुपये उड़ा दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम करमी निवासी शीतल पत्नी अजीत के मोबाइल पर मंगलवार की शाम अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। जिसने खुद को रानीपुर ब्लॉक का चिकित्सक बताते हुए गर्भवती को राशन मिलने की पूछताछ करने लगा। इस बीच जालसाज ने हल्का प्रभारी आशा बहू को भी कॉन्फ्रेंस कॉल पर ले लिया। जिसके बाद जालसाज ने पीड़िता से कहा कि अब गर्भवती को राशन के बजाय उनके खाते में नकद पैसा जाएगा। इसलिए अभी मोबाइल पर ओटीपी गई है, उसे बताओ। पीड़िता ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.