मऊ, सितम्बर 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के कुशल नेतृत्व एवं निरंतर प्रभावी अनुश्रवण से जनपद के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी आई है। लगभग डेढ़ माह में विभिन्न न्यायालयों में 18,535 राजस्व वादों का निस्तारण हुआ है। जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालय संचालित करते हुए पुराने एवं लंबित राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

न्यायालयों में लंबित वाद 06 मई को जनपद के समस्त 25 राजस्व न्यायालयों में कुल 16,368 वाद निस्तारण के लिए लम्बित थे। इसके पश्चात 23 सितंबर तक विभिन्न न्यायालयों में 17,331 नए वाद योजित हुए। इस प्रकार इस अवधि में कुल 33,699 वाद निस्तारण के लिए लंबित रहे, जिनमें से 18,535 वादो...