Mau News: डेढ़ माह से बिना प्रभारी के संचालित हो रही दुबारी पुलिस चौकी
मऊ, अगस्त 9 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र की भौगोलिक दृष्टि और क्षेत्रफल से सबसे बड़ी पुलिस चौकी दुबारी पिछले लगभग डेढ़ महीने से बिना प्रभारी के संचालित हो रही है। तत्कालीन चौकी प्रभारी राम अवध के स्थानांतरण के बाद से अब तक किसी नए अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी है। प्रभारी के नहीं होने के कारण क्षेत्र की कानून व्यवस्था, गश्त और जनता की समस्याओं की सुनवाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र चौकी प्रभारी की तैनाती करने की मांग की है। दुबारी पुलिस चौकी की भौगोलिक स्थिति बेहद जटिल है। इसकी सीमाएं पड़ोसी जिलों देवरिया और बलिया से सटी हुई हैं। चौकी अंतर्गत आने वाला राजस्व गांव चक्की मूसाडोही सुरक्षा के लिए आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती है। इस गांव में पहुंचने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.