Mau News: डीजे संचालकों को नियमों से कराया अवगत, दी चेतावनी
मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के समस्त डीजे संचालकों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन टीवी प्रसारण के दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने समस्त डीजे संचालकों से अपील किया कि आप लोग पर्व को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करें। शासन द्वारा जो मानक निर्धारित किया गया है, उसी मानक के तहत आप लोग डीजे का प्रयोग करेंगे। विसर्जन के दौरान डीजे की जो ऊंचाई निश्चित है उसका पालन करें। अगर कोई भी डीजे संचालक इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कोतवाली क्षेत्र के सभी डीजे संचालक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार यादव, अनिल सिंह, नूर आलम, राजेश कुमार गौतम, वैभव कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.