मऊ, जुलाई 26 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोफा नहर पुलिया के पास से शनिवार की अल सुबह लगभग आठ बजे डीजल चोरी गैंग के फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी, जबकि तीन आरोपित अभी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगीं हुई है। दोहरीघाट क्षेत्र में सड़कों किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटना तेजी से बढ़ रहीं थी। वहीं बीते 22 जून की रात ट्रक से डीजल चोरी करते समय चालक द्वारा देख लेने पर गैंग के सदस्यों ने गोली मार फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस गैंग के पर्दाफाश करने में जुट गई थी। 25 जून की अल सुबह कुसुम्हा चट्टी के पास डीजल चोरी गैंग के सदस्यों का पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली पैर में लगने से उपेंद...