मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। बारिश के मौसम में कच्ची सड़क पर भरा पानी किसी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। लेकिन जब यही परेशानी किसी छोटे बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाए तो उसकी चिंता और बढ़ जाती है। नगर क्षेत्र के वार्ड सात स्थित विवेकानंद कॉलोनी से सामने आए एक वायरल वीडियो में दो नन्हीं बच्ची ने अपनी इसी परेशानी को लेकर जिले के डीएम से मदद की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आठ वर्षीय काव्या और चार वर्षीय तृषा अपनी परेशानी बयां करते हुए डीएम से घर से स्कूल तक रास्ता बनवाने की अपील करती नजर आ रही हैं। बच्चियों का कहना है कि बारिश होते ही रास्ते में पानी और कीचड़ भर जाता है, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।

वीडियो में समस्या का विवरण पूरा मामला नगर पालिका परिषद मऊ के...