Mau News: डीएम के आदेश पर पैमाईश के बाद तोड़ा मकान
मऊ, जुलाई 13 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील अंतर्गत हाजीपुर क्षेत्र के पिढवल मोड़ पर पर एनएचएआई द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन से जिलाधिकारी के आदेश के बाद पैमाईश करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। तहसील अंतर्गत हाजीपुर क्षेत्र के पिढवल मोड़ निवासिनी गुंजा गुप्ता का मकान वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाईवे पर फोरलेन के निर्माण के लिए अधिगृहित किया गया था लेकिन मुआवजा के विवाद के कारण मकान नहीं तोड़ा जा सका था। महिला ने मुआवजा न मिलने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निस्तारण करने का अनुरोध किया था। डीएम के आदेश पर राजस्व टीम द्वारा पैमाईश की गई जिसमें पाया गया कि महिला की अधिग्रहण की गई जमीन के रकबे के अनुसार उसको पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। पैमाईश के बाद सोमवार को नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में राजस्व और पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.