Mau News: डिस्लेक्सिया के प्रति छात्रों को किया जाएगा जागरूक
मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, विशेष शिक्षकों, स्पेशल एजुकेटर और फिजियोथैरेपिस्ट को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां अनिवार्य रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस अभियान में जागरूकता रैली, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ गोष्ठी, संवेदीकरण कार्यक्रम और चित्रकला प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। अभियान के तहत 'वॉक फॉर डिस्लेक्सिया' के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.