Mau News: डबल गोल्ड मेडल जीतकर लौटी श्वेता का किया सम्मान
मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में 11 अगस्त को आयोजित तृतीय दीक्षोत्सव समारोह में राज्यपाल ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के विजय स्तंभ चौक निवासी श्वेता विश्वकर्मा को मनोविज्ञान विषय में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डबल गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। डबल गोल्ड मेडल प्राप्त कर शनिवार देर शाम घर लौटने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने श्वेता के घर पहुंचकर उन्हें मिठाई, फूलों का गुलदस्ता एवं मेडल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने श्वेता को बधाई देते हुए कहा कि कस्बे की बेटियां इसी तरह उच्च शिक्षा प्राप्त कर जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि नगर के किसी भी छात्र- छात्रा को शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी आती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.