मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित सिंधी कुटी के पास रविवार सुबह डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बड़े भाई 22 वर्षीय का दाहिना हाथ कट गया, जबकि 17 वर्षीय छोटा भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे सौरभ अपने छोटे भाई आर्यन के साथ बाइक से बकवल स्थित एचपी गैस गोदाम पर सिलेंडर भरवाने जा रहे थे। सिंधी कुटी के पास एक डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ का दाहिना हाथ कटकर सड़क किनारे जा गिरा। आर्यन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद स...