Mau News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया से कराया अवगत
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नागरिकों में स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बकवल स्थित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर पर एक विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस विजिट में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सम्मानित नागरिकों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। भ्रमण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी टीम द्वारा शहर से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की पूरी कार्यप्रणाली समझाई गई। उन्हें दिखाया गया कि किस प्रकार डोर-टू-डोर कलेक्शन के जरिये लाये गये कचरे को विभिन्न श्रेणियों (प्लास्टिक, कागज, गत्ता, धातु आदि) में अलग-अलग करने के उपरान्त उन्हें रिसाइक्लिंग के लिये तैयार किया जाता है। उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.