Mau News: ट्रेलर चालक और सहायक सड़क हादसे में आई हल्की चोट
मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुहम्मदाबाद गोहना में करहां-जहानागंज मार्ग स्थित मालव पुल के पास गिट्टी से लदा एक ट्रेलर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ, जिसमें ट्रेलर का चालक और सहायक सुरक्षित बच गए। ट्रेलर गिट्टी लेकर जहानागंज की ओर जा रहा था, इसी दौरान मालव पुल के मोड़ पर अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक विकास कुमार, सहायक प्रिंस को चोंट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.