मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र के बनगावां स्थित चीनी मिल के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव उत्तरी निवासी 40 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र स्व. शिवचरण मंगलवार सुबह किसी काम से घर से निकले थे। सुबह करीब पौने आठ बजे वह बनगावां स्थित चीनी मिल के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी से दोहरीघाट जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों...