मऊ, जुलाई 2 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद, सदानंद गोंड । रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त 65 वर्षीय उदय गुप्ता निवासी रतनपुरा के रूप में किया गया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी 65 वर्षीय उदय गुप्ता गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान वह रतनपुरा रेलवे क्रासिंग पार रहे थे कि फर्रुखाबाद से छपरा जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उधर सूचना मिलते ही हलधरपुर थाने और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ...