Mau News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महासो गांव में रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलते के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव निवासी 17 वर्षीय वीरेन्द्र रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महासो गांव स्थित रेलवे ट्रैक से होकर गुजर रहा था, इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। उधर घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक वीरेन्द्र काफी दिनों मानसिक रूप से तनाव में भी था। फिलहाल पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.