मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। साइबर टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के शिकार एक युवक को बड़ी राहत दी है। टीम ने ठगी गई रकम में से 9800 रुपये उसके बैंक खाते में वापस जमा करा दिए।थाना क्षेत्र के गोंठा निवासी सुमित राय पुत्र तेजप्रकाश राय इस धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 14,800 रुपये ठग लिए थे। सुमित राय ने 26 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत (संख्या 33102260045684) दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही दोहरीघाट साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित धनराशि को होल्ड करा दिया। लगातार तकनीकी और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद, 17 जुलाई 2026 को पीड़ित के खाते में 9,800 रुपये वापस आ गए। शेष बची धनराशि की वापसी के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया ...