मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मऊ-आजमगढ़ मार्ग स्थित रेलवे रेलवे स्टेशन के ठीक सामने बने हुए ब्रेकर पर सोमवार रात्रि लगभग 11 बजे एक आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दोनों ट्रक के चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया। बस्ती निवासी ट्रक चालक मनीष चौधरी पुत्र मिस्टर स्टालिन बस्ती जनपद से सामान लेकर बलिया को जा रहा था। रास्ते में रेलवे स्टेशन के सामने बने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे से आ रही डीसीएम की जोरदार टक्कर हेा गई। इस घटना में डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं डीसीएम चालक विनोद पाल पुत्र बलबीर पाल निवासी सराय ख्वाजा जनपद...