Mau News: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, चाचा-भतीजे की मौत
मऊ, सितम्बर 26 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दोहरीघाट कस्बे के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। बाइक पर सवार चाचा और पांच वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो मौतों की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पहुंची तो परिजनों ने इससे इनकार कर दिया। पुलिस देर तक परिजनों को समझाने में जुटी रही। दोहरीघाट कस्बे के वार्ड नंबर एक खटीक टोला निवासी 30 वर्षीय आयुष चौहान पुत्र डॉ. घूरभारी चौहान शुक्रवार को अपने पांच वर्षीय भतीजे कुनाल चौहान पुत्र डॉ. मोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.