Mau News: टैक्स के कटी आरसी का बकाएदारों से वसूला 35 हजार
मऊ, जुलाई 14 -- Mau News: पहसा। जिला पंचायत मऊ द्वारा संपत्ति एवं विभव कर का बकाया धनराशि जमा नहीं किए जाने पर विभागीय कार्रवाई की गई थी। बकाया धनराशि को भू राजस्व की भांति वसूले जाने के लिए तहसील प्रशासन को आरसी भेज दी थी। इसके बाद नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार के निर्देशन में रतनपुरा के बकाएदारों के यहां वसूली का अभियान चलाया गया। जिसमें व्यापारी अशोक कुमार चौरसिया से 15000, पप्पू बालेश्वर से 5000, राजकुमार बेनी शंकर से 5000, मोहन रमेश जायसवाल से 5000, खुर्शीद अहमद से 5000 की धनराशि वसूली गई। इस प्रकार रतनपुरा के बकायेदारों के यहां से कुल 35 हजार रुपए की वसूली की गई। वसूली अभियान में नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार के अतिरिक्त अमीन विपिन बिहारी , श्रीराम सिंह, मकरध्वज एवं चपरासी अच्छे लाल एवं शिवमुनि साथ थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.