Mau News: टेंट हाउस में चोरी का प्रयास कर रहे चोर को पकड़कर पीटा
मऊ, जुलाई 26 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित अदरी-मधुबन शहीद मार्ग पर स्थित एक जनसेवा केन्द्र से दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी कर बेचने और एक घंटे बाद इंदारा मोड़ पर टेंट हाउस में चोरी करने के दौरान लोगों ने चोर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। चोर की निशानदेही पर लैपटॉप खरीदने वाले को भी लोगों ने पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली अंतर्गत मझवारा बाजार निवासी प्रफुल्ल कुमार राय पुत्र प्रमोद कुमार राय अपने घर के कमरे में ही जनसेवा केन्द्र व मोबाईल की दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह करीब नौ बजे दुकानदार दुकान खोलकर बैठा था। इसी दौरान एक चोर दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर घुस गया और टेबल पर रखा लैपटॉप लेकर फरार हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.