मऊ, जुलाई 31 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र की दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबारी के टमठा गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह होने पर परिजन अवाक रह गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जांच पड़ताल किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मनोज कुमार मौर्य पुत्र पुरनवासी मौर्य गुरुवार की रात में घर के सामने बाहर सो रहे थे। इस बीच चोर खिड़की के रास्ते घर में घुस गए और कमरे में रखे बाक्स के ताले तोड़कर कीमती समान लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Mau News: खिड़की से घर में घुसे चोर, 10 लाख की चोरी पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी का मंगलसूत्र, मांग टीका, चूड़ी, नथिय...