मऊ, अक्टूबर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत की तैयारी में शुक्रवार को महिलाएं पूरे दिन व्यस्त रहीं। व्रत रखने वाली महिलाओं के घर के लड़के एवं पुरुष सुबह पूजा स्थल पर जाकर साफ सफाई किए। यह भी पढ़ें- जीवित्पुत्रिका व्रत आज, तैयारियों में जुटी रहीं माताएं व्रत की खरीददारी शनिवार यानी आज पड़ने वाले इस पर्व के लिए खरीददारी करने निकली महिलाओं से बाजार गुलजार रहा। शहर समेत ग्रामीण बाजारों में सड़क की पटरी पर दुकानें लगाकर जिउतिया गूंथने वाले बैठे रहे। आभूषण की दुकानों पर महिलाओं ने सोने-चांदी की जिउतिया खरीदा। नगर समेत ग्रामीण अंचलो में जीवित पुत्रिका पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। शुक्रवार को नहाए खाए के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत की शुरुआत हो गया। शनिवार को महिलाएं अपने पुत्रों के दीर्घायु के लिए पूरे द...